ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20250817 WA0015 scaled बाल भक्तों ने किया आदि गणेश का अभिषेक Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज ,बीकानेर। दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में रविवार से गणेश पूजन महोत्सव का आगाज हुआ। महोत्सव के पहले दिन बाल भक्तों ने भगवान गणेश का दूध ,दही, घी, केशर, चीनी, शहद चंदन, गुलाब जल, पंचामृत आदि से अभिषेक किया। पंडित सुनील व्यास और विजय श्रीमाली ने मंत्रोच्चारण के साथ लम्बोदर का अभिषेक-पूजन करवाया। श्री आदि गणेश भक्त मंडल के प्रवक्ता मदन गोपाल व्यास के अनुसार 25 अगस्त को दोपहर 2.00 बजे से 3.00 बजे तक गणेश जी व षोडशमातृकाओं की पूजा यज्ञ के यजमान कराएंगे। तत्पश्चात 3.30 बजे से 6.00 बजे तक ” गणेश -लक्ष्मी स्त्रोत” के 11000 पाठ का गायन नगाड़ों के वादन में सभी पंडितजन व भक्त सभी मिलकर करेंगे। आचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू पूर्ण विधि-विधान पूर्वक पाठ कराएंगे।

व्यास ने बताया कि 26 अगस्त को सुबह 9.30 बजे यज्ञ के यजमान पूजन करेंगे। तत्पश्चात दिन में तीन कार्यक्रम होंगे। पहला एक लाख भगवान गणपति जी के मूल मंत्र से दुर्वा का अर्चन किया जाएगा। इसके बाद 108 अथर्व शीर्ष से भगवान गणपति जी को मोदकार्चन किया जाएगा। फिर पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में महायज्ञ में आहुतियां दी जाएगी। 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर सुबह 4.30 बजे से अभिषेक -पूजन प्रारम्भ होगा। इसके बाद जन्मोत्सव आरती व रात्रिकालीन जागरण होगा। जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी। इस अवसर पर भगवान गणेश के 2151 किलोग्राम प्रसाद का भोग अर्पित किया जाएगा। जागरण में भक्त मंडल के अशोक बांठिया, राजेन्द्र व्यास, मनोज के बिस्सा,रामसा व्यास, सोमदत्त पुरोहित आदि भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।


Share This News