ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250527 111143 2 खुद को मृत घोषित कर 50 लाख रुपये का बीमा क्लेम उठाने का मामला, निगम से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में एक विचित्र मामला चर्चा में है। बीकानेर में बीमा कम्पनी को चूना लगाने का प्रयास कर 50 लाख रूपए उठानै के लिए खुद को मृत बताने का अनूठा मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर के घड़साना निवासी मांगीलाल ज्याणी ने 50 लाख रुपए का टर्म इंश्योरेंस प्लान लिया और कुछ ही महीनों बाद खुद की मौत के फर्जी दस्तावेज बनवा डाले। यहां तक कि नगर निगम से मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी करवा लिया।

यह मामला तब खुला जब उसके परिचित ने बीमा क्लेम पेश किया और कंपनी ने जांच शुरू की। छानबीन में पाया गया कि मांगीलाल पूरी तरह जिंदा है और उसके द्वारा प्रस्तुत सभी कागजात फर्जी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने 9 अगस्त 2023 को 1221 रुपए मासिक प्रीमियम पर बीमा लिया था और 10 अक्टूबर को अपनी फर्जी मौत की कहानी रच डाली। उसने दाह संस्कार की रसीद और निगम का प्रमाण पत्र बनवाकर क्लेम लगाया। लेकिन जांच में वह व्यक्ति जिंदा निकला, पूरी सच्चाई सामने आते ही बंधन लाइफ इंश्योरेंस के लीगल ऑफिसर ने इस आशय में जय नारायण व्यास कालोनी थाने में रिपोर्ट दी है । जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी मांगीलाल ज्याणी (29) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल था।


Share This News