Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को बीकानेर में कोडेवाला आउट पोस्ट (खाजूवाला) पर बीएसएफ के जवानों से संवाद किया और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई दी । इससे पहले उन्होंने कोडेवालासीमा चौकी का दौरा किया और दूरबीन से सीमा का अवलोकन किया । इस अवसर पर महिला जवानों ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बाँधे । इस दौरान केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे ।
नाल में तिरंगा यात्रा
नाल तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदरा, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार, खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास, श्री डूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत, कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी, धोद विधायक श्री गोवर्धन वर्मा, पूर्व विधायक श्री अभिनेष महर्षि, श्री श्याम पंचारिया, श्रीमती सुमन छाजेड, श्री बिजेंद्र पूनिया, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष श्री तोलाराम कूकना, श्री शिवराज बिश्नोई,श्री संतोषानंद महाराज आदि रहे मौजूद।