ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250813 101434 राजस्थान: देर रात सड़क दुर्घटना में 13 की मौत, अन्य घायल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देर रात राजस्थान के दौसा में नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। यह हादसा खाटू श्याम मंदिर से लौटते समय रात लगभग 3:30 बजे हुआ। पिकअप वाहन और ट्रेलर की भिड़ंत के कारण हुई इस दुर्घटना में कई घायल लोगों की हालत गंभीर है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय पुलिस और दौसा प्रशासन ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में भर्ती कराया है। दौसा एसपी ने बताया कि यह हादसा रात 3:30 से 4 बजे के बीच हुआ। मृतक सभी उत्तरप्रदेश के एटा जिले के निवासी थे। कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि ये यात्री खाटू श्यामजी के दर्शन करके उत्तरप्रदेश की तरफ जा रहे थे। उन्होंने कहा कि अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 8 लोगों को जयपुर रैफर किया गया है। इसके अलावा 4 मरीज जिला अस्पताल में इलाजरत हैं।


Share This News