ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250527 111143 2 श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में ऊभ-छठ" 14 अगस्त को, पुरुषों का प्रवेश रहेगा बन्द Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में “ऊभ-छठ” 14 अगस्त को तथा श्री कृष्ण जन्माष्टमी 15 अगस्त को मनाई जाएगी। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि 15 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात्रि को राजस्थान संगीत नाटक अकादमी,जोधपुर के सहयोग से श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर में “नंद के आनंद भयो-जय कन्हैया लाल की ” का आयोजन किया जाएगा ।

रात्रि को पुरुषों का प्रवेश 3 घंटे बंद:- कथा वाचक पंडित श्री शिवदयाल ओम प्रकाश जी व्यास तथा मुख्य पुजारी श्री शंकर महाराज के अनुसार श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर
रियासत-कालीन परंपरा के अनुसार 14 अगस्त ऊभ- छठ की रात्रि को 7:30 बजे के बाद से 10:30 बजे तक श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर एवं पार्क परिसर में केवल महिलाओं को ही प्रवेश दिया जाता है। पुरुष दर्शनार्थियों से निवेदन है कि वे इस समय से पूर्व अथवा पश्चात दर्शन कर रियासत कालीन परम्परा को निभाने में सहयोग करें।


Share This News