ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250812 WA0027 scaled सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में ऐन्टी रैंगिग सप्ताह का आयोजन, पोस्टर का किया विमोचन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) एवं राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी), नई दिल्ली के निर्देशानुसार सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में ऐन्टी रैंगिग सप्ताह के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मंगलवार को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी की अध्यक्षता में रैंगिग विरोधी समिति, रैंगिग विरोधी दल, और रैंगिग विरोधी छात्र समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि महाविद्यालय के चिकित्सक शिक्षकों द्वारा सभी छात्रों को कक्षा में रैंगिग विरोधी शपथ दिलवाई जाएगी, ताकि वे रैंगिग जैसी गतिविधियों से दूर रहें। इसके अतिरिक्त, 12 से 18 अगस्त 2025 तक ऐन्टी रैंगिग सप्ताह के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग, स्लोगन, लोगो डिजाइन प्रतियोगिता, काउंसलिंग, सेमिनार, वर्कशॉप, और निबंध प्रतियोगिता जैसे आयोजन किए जाएंगे। इसी कड़ी में आज डॉ. गुंजन सोनी द्वारा यूजीसी के ऐन्टी रैंगिग पोस्टर का विमोचन किया गया।

ये पोस्टर महाविद्यालय और छात्रावासों के विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे, ताकि छात्रों को रैंगिग के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा सके और वे ऐसी गतिविधियों से बचें। यह आयोजन छात्रों में जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


Share This News