ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20250318 105106 मथुरा-वृंदावन में कब है जन्माष्टमी ? इस मंदिर में साल भर में एक बार होती है मंगला आरती Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा और उनकी लीलाओं की भूमि वृंदावन में इस साल जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त 2025 दिन शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन मंदिरों को फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा, भजन-कीर्तन होंगे। वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी बेहद धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इस दिन यहां रात 12 बजे ठाकुर जी की मंगला आरती की जाती है, जो पूरे वर्ष में केवल इसी दिन होती है। यानी की साल में 1 बार ही जन्माष्टमी के मौके पर बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती आयोजित की जाती है। इस खास मौके पर लड्डू गोपाल का भव्य महाभिषेक किया जाता है और विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। यही वजह है कि जन्माष्टमी की रात की यह एकमात्र मंगला आरती भक्तों के लिए अत्यंत दुर्लभ और सबसे खास मानी जाती है। इस अद्भुत दर्शन की झलक पाने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से वृंदावन आते हैं।


Share This News