ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20250810 WA0044 दिल्ली की प्रसिद्ध दास्तानगो पूनम गिरधानी और उस्मान सिद्दीकी आज देंगे प्रस्तुति ** स्वतंत्रता दिवस- महाभ्यास Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में दास्ताने शहीदे आजम भगत सिंह कार्यक्रम आज, दिल्ली की प्रसिद्ध दास्तानगो पूनम गिरधानी और उस्मान सिद्दीकी करेंगे प्रस्तुत। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन, नगर निगम तथा बीकानेर विकास प्राधिकरण की ओर से 12 अगस्त को सायं 7 बजे रवींद्रनाथ मंच पर दास्ताने शहीदे आजम भगत सिंह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि पहली बार आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में दास्तानगोई प्रस्तुत करने के लिए दिल्ली से प्रसिद्ध दास्तानगो पूनम गिरधानी और उस्मान सिद्दीकी बीकानेर आएंगे। उन्होंने बताया कि दास्तानगोई का अर्थ है, कहानी सुनाने की कला, विशेष रूप से उर्दू साहित्य में। यह एक मौखिक कहानी कहने की विधा है जिसमें कहानीकार, जिसे दास्तानगो कहा जाता है, हाव-भाव और नाटकीय संवादों के माध्यम से कहानी को जीवंत करता है। यह प्राचीन कला है, जो 13वीं शताब्दी से चली आ रही है और 19वीं शताब्दी में अपने चरम पर पहुंच गई थी। दास्ताने शहीदे आजम भगत सिंह में भगत सिंह की देशभक्ति की गाथा है।

इसमें पुस्तकों के प्रति उनके लगाव को विशेष रूप से दर्शाया जाएगा।राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित हो रहे हर घर तिरंगा अभियान दौरान आमजन को भारत के स्वतंत्रता संग्राम, देश भक्तों की वीर गाथा से रूबरू करवाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस श्रृंखला में पहली बार यह कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस समारोह का महाभ्यास बुधवार को
सांस्कृतिक संध्या का भी होगा फाइनल रिहर्सल
बीकानेर।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह का पूर्वाभ्यास बुधवार को होगा। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रातः 8.15 बजे स्टेडियम पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही 14 अगस्त को जिला प्रशासन, बीकानेर विकास प्राधिकरण और जनसंपर्क कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रवींद्र रंगमंच पर आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या का अंतिम पूर्वाभ्यास भी बुधवार को रंगमंच पर प्रातः 8.30 बजे से होगा। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी जाएंगी।


Share This News