ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250807 WA0013 रौनक रिनॉल्ट में हुआ न्यू रेनो ट्राइबर का अनावरण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर किसान भवन अनाज मंडी स्थित रिनॉल्ट शो रूम में रिनॉल्ट के बहुप्रतीक्षित मॉडल ट्राइबर के नए मॉडल का अनावरण हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कच्ची आढ़त अनाज मंडी के अध्यक्ष जयदयाल जी डूडी ने विधिवत रूप से नए मॉडल का अनावरण किया साथ ही शो रूम के MD बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी रहे । इसके साथ समाजिक एवं आर्थिक जगत के कई गणमान्यजन उपस्थित रहे जिनमें ओम जी गोदारा, रामनारायण जी कँसवा, महावीर जी थालोड़, प्रेम जी कुमावत, भागीरथ जी जाखड़, मोहन जी दूसाद, ओम जी जोशी, किशन जी लोहिया सहित रेनो कंपनी के asm अमित जी उपस्थित रहे शो रूम प्रबंधक श्री हेमंत पारीक ने बताया कि नई रेनो ट्राइबर को और आकर्षक बनाने के लिए कंपनी ने कई आधारभूत बदलाव किए है जिसमें सुरक्षा मानकों में 6 एयरबैग्स , फ्रंट पार्किंग सेंसर, फॉलो मी हेड लैंप्स, टैक ए ब्रेकर रिमाइंडर, और 35 से अधिक डिजाइन, बीस से अधिक इंटीरियर बदलाव किए है और इसके साथ ही सात सालों की अनलिमिटेड किमी की वारंटी दे रही है , रेनो के प्रति जो जनता का विश्वास था उसमें इन सब सुविधाएं मिलने से ग्राहक श्रृंखला में और इजाफा होगा। इच्छुक ग्राहकों ने नए मॉडल की टेस्ट ड्राइव भी ली इस बदलाव का अनुभव लिया , कार्यक्रम के अंत में श्री जुगल राठी ने सभी का आभार प्रकट किया और पूर्णतः आश्वस्त दिखे जिस प्रकार पुरानी ट्राइबर ग्राहकों में लोकप्रिय थी उसी प्रकार यह भी अपने मुकाम हासिल करेगी।


Share This News