ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250527 111143 1 इंजीनियरिंग कॉलेज के अशैक्षणिक कर्मचारी संगठन ने सरकार से लगाई गुहार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज।अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर में कार्यरात अशैक्षणिक कर्मचारी संगठन ने वेतन बढ़ाने की मांग सरकार से की है। संगठन द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि जिनकी मासिक आय 20000 प्रतिमाह से भी कम है यह सभी अशैक्षणिक कर्मचारी महाविद्यालय में पिछले 20 से 25 वर्ष से कार्यरत हैं। लेकिन यह वेतन महंगाई को देखते हुए कम है।

पत्र में कहा गया है कि महाविद्यालय की बोर्ड आफ गर्वनिंग ने इन सभी अशैक्षणिक कर्मचारियों को हर वर्ष 5% से वेतन बढ़ोतरी के आदेश दे रखे हैं और आज दिनांक तक पूर्व अधिकारियों ने 5% से वेतन बढ़ोतरी देते आए हैं परंतु इस वर्ष 2025 में जब यह बढ़ोतरी देने की बात आई तो सभी संबंधित अधिकारियों ने हाथ खड़े कर लिए। प्राचार्य महोदय ने बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय की स्वीकृति न होने का बहाना बता दिया, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति ने कुछ और बहाना बता दिया, वित्त नियंत्रण ने अपनी असमर्थता बता दी, कुलसचिव ने कुछ और बहाना बता दिया। संभाग स्तर के महाविद्यालय में मात्र ₹20000 में कार्यरत अशैक्षणिक कर्मचारी संगठन द्वारा पुरजोर विरोध होगा।


Share This News