ताजा खबरे
IMG 20250527 111414 विदेशी महिला से दुष्कर्म का मामला, मेले में करती है यह शो Rajasthan News Portal जोधपुर
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में एक विदेशी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सादुल क्लब ग्राउंड में मेला चल रहा है। पीड़ित महिला इस मेले में जलपरी का शो करती है। फिलिपिंस की रहने वाली है महिला ने बीछवाल थाने में एक लिखित रिपोर्ट पेश की है जिसमे जोधपुर के रहने वाले दीनदयाल गौड़ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को राउंडअप कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने बताया कि कल शाम महिला ने रिपोट दर्ज करवा थी कि आरोपी दीनदयाल गौड़ जोधपुर का रहने वाला है और सादुल क्लब ग्राउंड में मेट्रो ड्रीमलैंड नाम से मेला लगा रखा है। पीड़ित महिला इस मेले में जलपरी का शो करती है।वह पिछले कई दिन से बीकानेर में ही रह रही है। कल दीनदयाल गौड़ ने इवेंट खत्म होने के बाद बस स्टैंड के पास एक होटल में डिनर पार्टी कर रहे थे जहा पर आरोपी गौड़ ने विदेशी महिला से दुष्कर्म किया है। पुरे मामले की जांच सीओ सदर आईपीएस विशाल जांगिड़ कर रहे है। पीड़ित महिला का मेडिकल बोर्ड से चेकअप करवाया गया है। आरोप सही पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित विदेशी महिला वर्किंग वीजा पर भारत में काम कर रही है।


Share This News