Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और बाड़मेर जिले की पहली महिला विधायक मदन कौर का मंगलवार को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और जोधपुर स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से बाड़मेर सहित पूरे मारवाड़ क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मीडिया के माध्यम से गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।