ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250727 WA0015 एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अपील पर “हरियालो राजस्थान” महाअभियान के तहत आज कोलायत विधानसभा के गीगासर गांव में बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्री श्याम पंचारिया ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया तथा सभी से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की। इस दौरान जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, जिला प्रवक्त महेन्द्र ढाका, सुखराम, प्रेम सिंह, राम सिंह, जेठाराम, हरखाराम, समुद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

भाजपा रानी बाजार मंडल द्वारा पौधे रोपे : भाजपा रानी बाजार मंडल द्वारा रानी बाजार बजीनाडा हनुमान मंदिर के पार्क में पौधारोपण कर इस अभियान को आगे बढ़ाया गया इस अवसर पर भाजपा नेता दिलीप पुरी ने बताया कि पेड़ प्रकृति का श्रंगार है और पेड़ हमें छाया के साथ में शुद्ध हवा और शुद्ध स्वास्थ्य भी देते हैं।
इसी क्रम में पूर्व उपमहापौर और जिला महामंत्री भाजपा बीकानेर शहर श्री राजेंद्र पवार ने बताया कि पेड़ों से हमें बहुत से फायदे मिलते हैं जितने ज्यादा पेड़ होंगे उतने ही वातावरण स्वच्छ बनेगा और बरसात की मात्रा भी अधिक होगी और अभी श्रावण मास में हम जितने भी पेड़ पौधे लगाएंगे उनका लाभ अधिक से अधिक मिलेगा।
बागीनाडा हनुमान मंदिर के महंत श्री मोती गिरी जी ने सभी को इस अवसर पर शुभ आशीष दिया।
रानी बाजार मंडल के महिला मोर्चे के सभी महिलाओं ने हरियाली तीज का भी आनंद लिया. मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी मंडल उपाध्यक्ष मुकेश बन, मंडल महामंत्री अरुण सोलंकी, मंडल मंत्री सुरेश छिंपा,बूथ अध्यक्ष सुरेश साध, सरपंच सुषमा रामावत, सुमन बन, सुमन, राजेश पूरी, नितिन सोनी, हरीश भोजक, श्रवण बिश्नोई, सोहन सिंह, माल सिंह राजपुरोहित,शिव नाथ, हिमांशु छींपा, शंकर लाल नाई, कन्हैया लाल छींपा,पूजा, रवीना गिरी, संतोष, कुसुम, सरोज राव, मंजू रामावत, कृष्ण राव आदि मौजूद रहे।


Share This News