ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20250724 202550 बीकानेर: बिजली चोरी रोकने के लिए कार्रवाई, यहां हुआ विरोध Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर में बिजली चोरी के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई है। मंगलवार को आज कसाइयों की बारी और जिन्ना रोड इलाकों में बीकेईएसएल (BKESEL) की टीमों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मीटर टेम्परिंग और अवैध कनेक्शन के मामलों की जांच करने पहुंची टीमों की कार्रवाई के दौरान तनावपूर्ण हालात बन गए, जिससे मौके पर 35 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

इस दौरान बीकेईएसएल, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने ड्रोन कैमरों की मदद से इलाके की निगरानी की और बड़े पैमाने पर बिजली चोरी का पर्दाफाश किया। यहां हर महीने करीब 50 लाख रुपये की बिजली चोरी हो रही थी। टीमों ने सीधे ट्रांसफार्मर से कनेक्शन, मीटर टेम्परिंग और अवैध वायरिंग के मामले पकड़े। अब तक 70 से अधिक VCR (विजिलेंस चेक रिपोर्ट) भरी जा चुकी हैं।

अधिकारियों का घेराव कर जताया विरोध

पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही इलाके के लोग एकत्र हो गए और बीकेईएसएल अधिकारियों से कार्रवाई रोकने की मांग करने लगे। पार्कों और गलियों में भीड़ जमा हो गई। जिससे कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण बन गई। पुलिस की।मौजूदगी में अनेक स्थानों से कनेक्शन काटे गए।


Share This News