Thar पोस्ट न्यूज। राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंग राजस्थान (उच्च शिक्षा ) की स्थानीय इकाई द्वारा एक शिक्षक – एक वृक्ष कार्यक्रम के तहत संगठन के पूर्व महामंत्री श्री ग्यारसी लाल जाट एवं अखिल भारतीय पश्चिम क्षेत्र प्रमुख श्री दिग्विजय सिंह शेखावत के सानिध्य में आज दिनांक 23 जुलाई 2025 को महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए । फलदार वृक्षों के साथ में फूलदार एवं छायादार वृक्ष भी लगाए गए। जिसमें महाविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई इसमें पौधारोपण के साथ ही उन वृक्षों की सुरक्षा होती रहे और पानी निरंतर मिलता रहे इसकी भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासंघ की स्थानीय निकाय के द्वारा नवागंतुक सहायक आचार्यों का सम्मान एवं संगठन में स्वागत भी किया गया ।