ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250721 WA0015 सींथल में देश की आधी आबादी के पूर्ण योगदान पर होगा अन्तरराष्ट्रीय मंथन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश-विदेश के शिक्षाविद्ब्आएंगे, ब्रोशर का हुआ विमोचन। बीकानेर के सींथल स्थित गुरुकुल बी.एल. मोहता लर्निंग इस्टीट्यूट में देश की आधी आबादी (नारी शक्ति) के पूर्ण योगदान पर अन्तरराष्ट्रीय मंथन होगा जिसमें देश-विदेश की नामी-गिरामी महिला शख्सियतें सहभागिता करेंगी। अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक प्रोफेसर (डाॅ.) राजेन्द्र कुमार श्रीमाली ने बताया कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर एवं स्वामी विवेकानन्द काॅलेज फाॅर प्रोफेशनल स्टडीज सींथल के संयुक्त तत्वावधान में 22-23 नवम्बर 2025 को होने वाले दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय सेमिनार के ब्रोशर का विमोचन कुलगुरू आचार्य मनोज दीक्षित सहित अतिरिक्त कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बिठ्ठल बिस्सा, कुलसचिव के लिंक अधिकारी डाॅ. राजाराम चोयल, गुरूकुल संस्थाध्यक्ष बाबुलाल मोहता, संस्था निदेशक डाॅ. विजय आचार्य, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मेघना शर्मा व एकीकृत शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. रेणु शर्मा, डी.एल.एड. प्राचार्य डाॅ. संतोष व्यास सहित शिक्षाविदों द्वारा किया गया।

अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजक बाबुलाल मोहता ने बताया कि देश की आधी आबादी महिलाओं के विभिन्न क्षेत्रों यथा शिक्षा, शिक्षक-शिक्षा, सह-शिक्षा, चिकित्सा, कानून, सेना, घर, परिवार एवं समाज में योगदान पर मंथन किया जायेगा क्योंकि पूरे विश्व में भारत ही एक ऐसा राष्ट्र है जहाँ यत्र नार्यस्तु पुज्यन्ते, रन्मते तत्र देवता की संकल्पना साकार हुई है।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डाॅ. मेघना शर्मा ने बताया कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकार एवं सामर्थ्य को बढ़ावा देना है ताकि समाज में व्याप्त पितृ सत्तात्मक प्रवृत्ति, लिंग असमानता और भेदभाव से मुक्ति मिल सके।
सेमिनार में देश-विदेश में आए शिक्षाविदों से प्राप्त आलेखों को आई.एस.एस.एन. जर्नल एवं आई.एस.बी.एन. पुस्तक में पिरोया जायेगा। इस हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई है। संगोष्ठी में प्रतिनिधित्व के लिए 9414742973 पर पंजीयन कराया जा सकता है।


Share This News