IMG 20250717 161532 परम्परा : जहरीले सांपों को लेकर दौड़ने लगे लोग ! Rajasthan News Portal देश, धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारत देश मे अनेक परंपराएं सदियों से चली आ रही है। बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड में सिंघिया घाट पर नागपंचमी मेले में आस्था का अद्भुत रंग देखने को मिल रहा है। यहां लोग सांपों के साथ खेलते दिखे। सिंघिया घाट पर सैकड़ों श्रद्धालु नाग पंचमी मेले में शामिल होने के लिए एकत्रित हुए। यह एक पारंपरिक आयोजन है जहां लोग धार्मिक अनुष्ठानों के तहत सांपों को अपने साथ ले जाते हैं। 

यह वार्षिक मेला सिंघिया बाज़ार स्थित मां भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। इसके बाद श्रद्धालु बूढ़ी गंडक नदी के तट पर पहुंचे। बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, लगभग हर श्रद्धालु अपने गले में, बांहों में, सिर पर या हाथों में सांप को लपेटे दिखाई दिए। लोग शरीर पर सांपों को लपेटे हुए चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ वीडियो में लोग सांपों से लिपटी लकड़ी की छड़ियां लिए हुए थे।

मेला खगड़िया, सहरसा, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर जिलों सहित पूरे मिथिला क्षेत्र से लोगों को आकर्षित करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एक सदी से भी ज़्यादा पुरानी परंपरा है जो पीढ़ियों से चली आ रही है।


Share This News