IMG 20250527 111143 भारी बारिश का तांडव, इन जिलों की स्कूलों में छुट्टी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। पाली, कोटा की स्कूलों में 15 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है। जोधपुर जिले की भी अनेक निजी स्कूलों में बच्चों को घर मे ही ऑनलाइन अध्ययन की सलाह दी गई है। पाली में भारी बारिश से रेलवे लाइन के नीचे से मिट्टी बह गई, जिससे रेलों का संचालन प्रभावित हो गया। कोटा में कई निचले इलाके पानी में डूब गए और बस्तियों में बने घरों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी 3 जिलों में अतिभारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के अलर्ट के चलते कोटा और पाली जिले में 15 जुलाई का सरकारी-प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। राजस्थान के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


Share This News