ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241023 101608 देश विदेश की खास खबरें Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने कमाल कर दिया, 15 देशों ने भारत से मांग की है: राजनाथ सिंह।

*पश्चिमी राज्यों की बात करें तो पंजाब और हरियाणा में भी आज भारी बारिश की संभावनाएं जताई गई है। 14 से 15 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

*राजनाथ सिंह ने कहा चंद्रभान गुप्त जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत की और अपने त्याग, प्रतिबद्धता और नेतृत्व से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई,उनका जीवन हमें बताता है कि सत्ता का मतलब केवल पद या अधिकार नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी त्याग और जनता के हितों की रक्षा करना है,उनका जीवन हमें यह संदेश भी देता है कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन दुश्मनी नहीं होनी चाहिए,

*बिहार की तरह पूरे देश में वोटर लिस्ट जांची जाएंगी, चुनाव आयोग की तैयारी पूरी; सुप्रीम कोर्ट में 28 जुलाई की सुनवाई के बाद फैसला होगा।

*अंतरिक्ष से शुभांशु बोले-भारत आज भी सारे जहां से अच्छा, फेयरवेल सेरेमनी में पहले भारतीय एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा की बात दोहराई; आज धरती पर वापसी…

5 रेलवे सभी 74 हजार कोच में CCTV कैमरे लगाएगी, यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने सभी डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इससे ट्रेनों में चोरी-डकैती पर अंकुश लग सकेगा और घटनाओं में कमी आएगी। यात्रियों की निजता बनाए रखने के लिए दरवाजों के पास सामान्य आवागमन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

*प्रत्येक डिब्बों में चार कैमरे एवं इंजन में छह कैमरे लगाए जाएंगे। उत्तर रेलवे के कुछ इंजनों एवं डिब्बों में इसका परीक्षण किया जा चुका है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कार्य की प्रगति की समीक्षा की। रेल मंत्री ने सभी 74 हजार डिब्बों एवं 15 हजार इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अनुमति दे दी है

*तमिलनाडु में कल मालगाड़ी पटरी से उतरी, 18 बोगियां जली,52 बोगियों में डीजल था, 40 अलग की गईं; तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन का इलाका खाली कराया

* कर्नाटक: ‘नितिन गडकरी में प्रधानमंत्री बनने के गुण’, कांग्रेस विधायक ने भागवत के उम्र वाले बयान का दिया हवाला

*महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि अब शराब की दुकानों के नए लाइसेंस विधानसभा को विश्वास में लिए बिना जारी नहीं किए जाएंगे। इससे पहले राकांपा (शरद पवार गुट) के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने सरकार पर 328 शराब दुकानों के लाइसेंस देकर राज्य को शराब की लत में धकेलने का आरोप लगाया था। आव्हाड ने यह भी कहा कि यह नीति संतों की भूमि महाराष्ट्र को शराब के नशे की लत में डुबो रही है। 

*दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट का शव यमुना नदी में मिला, त्रिपुरा की स्नेहा 6 दिन से लापता थी; मां को आखिरी फोन किया था

* सावन के पहले सोमवार के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम सजकर तैयार है। बाबा के धाम में रेड कार्पेट पर फूल बरसाकर श्रद्धालु और कांवड़ियों का स्वागत होगा। सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ की चल प्रतिमा का शृंगार होगा। पहले सोमवार को धाम में छह लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है

* बड़ा हादसा: हिमाचल में उफनती ब्यास नदी पार कर रही मां की गोद से छिटकी बच्ची, एक KM दूर मिली लाश; दूसरी बेटी 10 मिनट पुल पर लटकी रही,यह हादसा देखकर लोगों ने दुसरी बच्ची को बचाया

* इनकम टैक्स रिफंड 11 साल में 474% बढ़ा, 2024-25 में ₹4.77 लाख करोड़ रिफंड किए गए, 2013-14 में यह आंकड़ा ₹83 हजार करोड़ था

* लॉर्ड्स में टीम इंडिया का ‘टोटल धमाल’, इंग्लैंड पर कहर बनकर टूटे सुंदर; सिराज-बुमराह भी चमके, भारत के सामने 193 का लक्ष्य ,एक-एक रन की लड़ाई, लॉर्ड्स में भारत को जीत के लिए चाहिए आज 90 ओवरों में 135 रन, गिर चुके हैं 4 डंडे।



Share This News