





Thar पोस्ट न्यूज। विख्यात सांवलिया सेठ के नाम पर फर्जी स्कैनर और फेसबुक आईडी बनाकर भक्तों से ठगी करने का मामला सामने आया है। मंदिर प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर फर्जी फेसबुक आईडी को ब्लॉक करवाया और आमजन एवं श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने ‘श्री सांवलिया सेठ दर्शन मंडफिया’ नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। इसमें श्रद्धालुओं को भगवान की सेवा में भाग लेने और “सांवलिया सेठ को बिजनेस पार्टनर बनाने” की बात कही गई। आईडी पर प्रतिदिन मंदिर में होने वाले विभिन्न खर्चों की सूची भी साझा की गई, जैसे:





मिली जानकारी के अनुसार फर्जीवाड़े की जानकारी मिलते ही मंदिर मंडल प्रशासन ने संबंधित फेसबुक आईडी को ब्लॉक करवा दिया और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज कराई। मंदिर मंडल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभा गौतम ने बताया कि फर्जी फेसबुक आईडी की जानकारी मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई। साइबर थाना प्रभारी एवं पुलिस उप अधीक्षक रामेश्वर चौहान ने बताया कि मंदिर मंडल की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और फेसबुक से रिकॉर्ड भी मंगवाया गया है। रिकॉर्ड प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फेसबुक पर जारी किए गए स्कैनर को स्कैन करने पर श्री सांवलिया मंदिर मंडल ट्रस्ट का नाम दिखाई देता है, जिससे लोग भ्रमित हो जाते हैं। लेकिन उस स्कैनर की UPI ID “मेरे बांके बिहारी भक्त फैमिली” के नाम से पंजीकृत थी। बताया गया है कि आरोपी ने कई बार UPI ID में बदलाव किया—कभी “बॉबी देवी” तो कभी किसी अन्य नाम से। मंदिर प्रशासन ने भक्तों से सावधानी की अपील की है।