ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20250711 WA0004 पलाना में 'एक रात चांद के साथ कार्यक्रम' आयोजित Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने गुरुवार देर रात।पलाना में ‘एक रात चाँद के साथ’ कार्यक्रम में भागीदारी की।
इस अवसर पर श्री मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूकता और कार्बन एमिशन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आह्वान है कि जनता ऐसे काम अपने हाथ में लें, जो प्रकृति का संतुलन बनाने रखने में सहायक हो। उन्होंने कहा कि सरकारें इस दिशा में सतत प्रयास करती हैं, लेकिन इनमें जन भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने बताया कि वे पिछले एक दशक से कई राते चाँद की रोशनी में बिताकर यह संदेश आमजन तक पहुंचा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने चाँद की रोशनी और सितारो की चमक के बीच मौजूद रहे।

श्री मेघवाल ने कहा कि प्रत्येक पूर्णिमा मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें गुरु पूर्णिमा का अपना महत्व है। इस दिन सभी अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता अर्पित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह आने वाली पूर्णिमा को भी अधिक से अधिक चंद्रमा के साथ बिताएं। उन्होंने कहा कि चंद्रमा, हमें शीतलता देता है। इससे मन शुद्ध होता है। यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। इससे हम देश और समाज के लिए अधिक समर्पण के साथ काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्बन एमिशन दूर करने के लिए हमें सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। ऐसा करके हम आने वाली पीढ़ी को शुद्ध पर्यावरण दे सकेंगे।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सांदू, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, श्याम पंचारिया, चम्पालाल गैदर, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका, कैलाश बिश्नोई, मोहन सुराणा, प्रकाश मेघवाल, किशन गोदारा, अशोक धारणिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

गुरु पूर्णिमा पर संतों का किया सम्मान: मुख्यमंत्री का संदेश, शॉल, श्रीफल और नकद राशि की भेंट
बीकानेर।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार देवस्थान विभाग द्वारा गुरुवार को जिले के धर्मगुरूओं, महंतों एवं पुजारियों का सम्मान किया गया।
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि शहरी क्षेत्र से राजगुरु आचार्य महामंडलेश्वर श्री विशोकानंद महाराज पंच मंदिर धूनीनाथजी, महंत श्री विमर्शानन्द महाराज लालेश्वर महादेव शिवबाड़ी व महंत श्री रामदयाल, कोलायत से श्री अशोकानंद महाराज एवं श्री चंद्रशेखर भजन दास महाराज, नोखा से पीठाधीश्वर श्री रामानंद महाराज एवं श्री फक्कड़नाथ, लूणकरणसर से श्री क्षमाराम महाराज एवं श्री बीरबल नाथ महाराज, खाजूवाला से श्री विश्वनाथ तथा श्रीडूंगरगढ़ से श्री सोमनाथ महाराज को सम्मानित किया गया।देवस्थान विभाग की निरीक्षक सोनिया रंगा के नेतृत्व में किशोर शर्मा, गोपाल आचार्य, रितेश श्रीमाली, संदीप शर्मा, योगेंद्र शास्त्री एवं राजेंद्र राजपुरोहित आदि ने विभाग की ओर से कार्यक्रमों में भागीदारी निभाई।
धर्मगुरुओं को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का संदेश, 2100, रुपए नकद दक्षिणा, श्रीफल, शॉल, फल, मिठाई, माला भेंट की गई।
इस दौरान सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, मोहन सुराणा और दुर्गा शंकर व्यास सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


Share This News