





Thar पोस्ट न्यूज। महिलाओं के लिए प्रतिदिन की यात्रा फ्री हो रही है। हालांकि यह केवल दिल्ली में लागू की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय की यात्रा और भी आसान होने जा रही है। दिल्ली सरकार की बसों में 12 साल से अधिक आयु की महिलाओं और ट्रांसजेंडर को सहेली स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा। इसमें यात्री की फोटो और नाम लिखा होगा। इस कार्ड को पास में रखने से पिंक टिकट नहीं लेना पड़ेगा और बस का किराया भी नहीं देना होगा।





ये दडतावेज है जरूरी
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- दिल्ली में निवास का प्रमाण
- पासपोर्ट आकार की तस्वीर
- बैंक में केवाईसी मानदंडों के तहत आवश्यक कोई अन्य दस्तावेज़