ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20250708 WA0009 scaled श्री शिव पुराण पुस्तक का हुआ विमोचन Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सेवानिवृत प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद् श्री आनंद कुमार व्यास द्वारा लिखित पुस्तक श्री शिव पुराण (सारगर्भित) का विमोचन सोमवार को मुरलीधर व्यास नगर में हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य पं. राजेन्द्र किराडू, विशिष्ठ अतिथि साहित्यकार डॉ कृष्णा आचाय, शिव भक्त श्री शंकर चूरा एवं अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत लेखाधिकारी एवं समाजसेवी श्री घनश्याम दास किराडू ‘बिड़ला साहब’ ने पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर लेखक श्री आनंद कुमार व्यास ने बताया कि इस पुस्तक में श्री शिव पुराण (सारगर्भित) के साथ साथ रूद्री, महिम्न स्त्रोत, विभिन्न शिव स्त्रोत, भजन आध्यात्मिक मार्गदर्शन का समावेश किया गया है।

मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य ने कहा कि वर्तमान युग में युवा पीढी सनातन धर्म एवं धार्मिक संस्कारों से दूर होती जा रही है, ऐसे में इस प्रकार की पुस्तकों की संरचना से युवा पीढी में धार्मिक संस्कारों के बीज अंकुरित होगे। डॉ कृष्णा आचार्य ने कहा कि मोबाइल, टीवी के व्यस्त जमाने में पुस्तक लेखन कार्य चुनौतीपूर्ण है। श्री घनश्याम दास किराडू एवं श्री शंकर चूरा ने भगवान भोलेनाथ की महिमा का बखान किया। इससे पूर्व महावीर व्यास, हरिनारायण पुरोहित, विजय व्यास, भाटिया महाराज, सूरज व्यास, शिक्षाविद् राजीव पुरोहित, महेन्द्र रंगा, तुलसीदास बिस्सा, ज्योति व्यास, शांतिदेवी, नरेन्द्र व्यास आदि ने अतिथियों का शॉल, दुपट्टा, माल्यार्पण व श्रीफल प्रदान कर स्वागत किया। श्री गिरीराज व्यास ‘बंटी’ ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री मनोज व्यास ने बताया कि श्री आनंद कुमार व्यास की इससे पूर्व भी पुस्तके प्रकाशित हो चुकी है।


Share This News