





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज एस पी मेडिकल कॉलेज का हिस्सा ढह गया। मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज के वीसी कक्ष व बैंक का हिस्सा ढह गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी के मुताबिक इसमे कोई हताहत नही हुआ। उल्लेखनीय है कि बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल व अनेक कक्षों की छत्तों पर नियमित सफाई नही होने से पानी की निकासी नही होती। पानी की सीलन से भवनों को नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा बीकानेर में अनेक जर्जर इमारतों से खतरा बना हुआ है।




