





Thar पोस्ट न्यूज । एक दर्जन ट्रेनों के ठहराव स्टेशन में बदलाव किया गया है। रेलवे के अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है। इसी कारण जोधपुर मंडल से चलने और गुजरने वाली 12 ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में अगले 70 दिनों तक अस्थायी परिवर्तन किया गया है। इन ट्रेनों का ठहराव अब अहमदाबाद की बजाय साबरमती स्टेशन पर होगा।





उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) द्वारा प्लेटफॉर्म संख्या 8-9 पर रेलवे ओवरब्रिज और एयर कंकॉर्स के निर्माण के लिए तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कारण 5 जुलाई से 12 सितंबर तक जोधपुर की सूर्यनगरी सुपरफास्ट, रणकपुर एक्सप्रेस, हडपसर सुपरफास्ट और चेन्नई सुपरफास्ट सहित कुल 12 ट्रेनें अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती जंक्शन स्टेशन पर रुकेंगी। इसके लिए अस्थायी समय-सारणी भी जारी कर दी गई है।