ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20250703 WA00231 scaled संभागीय आयुक्त मीणा के सकारात्मक प्रयास से जिला अस्पताल में भामाशाहों के सहयोग से होंगे विकास कार्य Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अध्यक्षता में जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष, भामाशाह श्यामसुन्दर सोनी एवं दिलीप रंगा ने संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा से मुलाक़ात कर जिला अस्पताल बीकानेर में भामाशाहों द्वारा करवाए जाने वाले कार्यों की स्वीकृति जारी करवाने बाबत चर्चा की

इस दौरान पचीसिया बोले विधायक जेठानंद व्यास ने उद्यमियों के साथ पूर्व में की गई मीटिंग में जिला अस्पताल की सुविधाओं में विस्तार की अनुशंसा की गई थी जिससे पीबीएम अस्पताल में मरीजों के दबाव को कम किया जा सके । वर्तमान में बीकानेर जिला उद्योग संघ की प्रेरणा से भामाशाहों द्वारा जिला अस्पताल जस्सूसर गेट में जन हितेषी एवं चिकित्सा के क्षेत्र में विस्तार हेतु कार्य करवाए जाने प्रस्तावित है जिसके तहत जेठी देवी सूरज मल करनानी परिवार के भामाशाह ओमप्रकाश करनानी द्वारा 20 लाख रूपये की लागत से गायनी ओपीडी का निर्माण तथा भामाशाह श्यामसुन्दर सोनी द्वारा 20 लाख की लागत से एक्सरे हॉल का निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित है | इन कार्यों के निर्माण हेतु दिनांक 12 जून 2025 को आयोजित आरएमआरएस मीटिंग में अनुमोदन हेतु रखा गया था लेकिन निवर्तमान संभागीय आयुक्त के स्थानांतरण होने के कारण मीटिंग मिनट्स का अनुमोदन नहीं हो पाया था ।

इस कारण भामाशाहों के द्वारा करवाए जाने वाले कार्यों मे हो रहे विलंब के मद्देनजर जिला उद्योग संघ द्वारा संभागीय आयुक्त मीणा से जल्दी कार्यवाही करने के लिए निवेदन किया गया । इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष को जल्द ही आरएमआरएस की बैठक आयोजित करवाकर इन कार्यों की स्वीकृति जारी करने के निर्देश दिए एवं जिला उद्योग संघ और बीकानेर के भामाशाहों द्वारा अस्पताल में किए जा रहे सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं बीकानेर मे चिकित्सा सुविधाओं को और अधिक बेहतर करने हेतु आश्वासन दिया ।


Share This News