





Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में 2021 सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। चर्चित मामले में हाईकोर्ट की ओर से सरकार को निर्णय के लिए दी गई डेडलाइन आज पूरी हो चुकी है। अब हाईकोर्ट भर्ती को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है।





हाईकोर्ट ने इस प्रकरण में सरकार की मांग पर दो बार अतिरिक्त समय दिया। पिछली सुनवाई 26 मई को हुई थी। जिसमें हाईकोर्ट ने सरकार को 1 जुलाई से पहले मामले में अंतिम निर्णय करने की हिदायत दी थी। पिछली सुनवाई में सरकार की तरफ से पैरवी कर रहे एएजी विज्ञान शाह ने कोर्ट को बताया था कि सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में व्यस्त थे इसलिए इस संबंध में कोई निर्णय नहीं ले पाए। ऐसे में अंतिम फैसले के लिए कोर्ट से और समय मांगा गया था। इसके बाद कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए अब 1 जुलाई को अगली सुनवाई की तारीख दे दी थी।