ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 स्कूलों में नया सत्र कल से, 365 दिनों में से 134 दिन स्कूल बंद रहेंगे ! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में मंगलवार से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है। नए सत्र 2025-26 में कुल 365 दिनों में से 134 दिन स्कूल बंद रहेंगे, यानी सिर्फ 231 दिन ही कक्षाएं संचालित होंगी। इसमे रविवार और त्योहार मिलाकर 134 दिन का अवकाश बताया गया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा जारी शिविरा पंचांग के अनुसार, 48 रविवारों के अलावा विभिन्न त्योहारों, जयंती और विशेष दिवसों के चलते स्कूलों में अवकाश रहेगा। कई छुट्टियां रविवार के दिन ही आ रही हैं, जिससे अलग से अवकाश नहीं मिलेगा।

अवकाश की प्रमुख तिथियां: मध्यावधि अवकाश: 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर। सर्दी की छुट्टियां: 25 दिसम्बर से 5 जनवरी। गर्मी की छुट्टियां: 17 मई से 30 जून। कुछ प्रमुख छुट्टियां रविवार को ही है।

6 जुलाई: मुहर्रम और रविवार एक ही दिन। 2 अक्टूबर: दशहरा, गांधी जयंती और शास्त्री जयंती एक ही दिन, एक ही अवकाश मिलेगा।

अतिरिक्त छुट्टियां भी शामिल

शैक्षणिक सत्र के दौरान राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलनों के लिए चार अतिरिक्त छुट्टियां भी दी जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के अनुसार छात्रों और अभिभावकों को इस पंचांग के अनुसार अपनी पढ़ाई और योजनाएं तय करनी होंगी, क्योंकि अब अवकाश और परीक्षा कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित किए जा चुके हैं।


Share This News