





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर पूर्व विधानसभा के गांधी कॉलोनी, सुभाषपुरा मंडल, तिलक नगर मंडल, बीकानेर पक्षिम के सर्वोदय बस्ती मंडल की कार्यकारिणी जिला कांग्रेस द्वारा घोषित।





राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा जी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने आज बीकानेर के चार मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की।
संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि मंडल की कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा 30 सदस्य चयन किए गए है जिनमें 7 उपाध्यक्ष, नौ महासचिव, एक प्रवक्ता, एक कोषाध्यक्ष, दो सोशल मीडिया प्रभारी और 10 सचिव बनाए गए है
आज बीकानेर पूर्व विधानसभा के गांधी कॉलोनी मंडल अध्यक्ष अविनाश राठौड़, सुभाषपूरा मंडल अध्यक्ष अब्दुल रहमान लोदरा, तिलक नगर मंडल अध्यक्ष शेखर बारासा, बीकानेर पक्षिम विधानसभा सर्वोदय बस्ती मंडल अध्यक्ष नंदराम गोदारा, की कार्यकारिणी घोषित की गई।