ताजा खबरे
जिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताई
IMG 20241023 101608 क्या है ''ई वेस्ट?' जागरूकता एवं संग्रहण अभियान 30 जून से 2 जुलाई Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। ई वेस्ट जागरूकता एवं संग्रहण अभियान 30 जून से 2 जुलाई 2025 तक। क्षेत्रीय प्रदूषण कार्यालय और बीकानेर जिला उद्योग संघ को बनाया संग्रहण स्थल।

बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि विश्व पर्यायवरण दिवस 2025 के अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ई-कचरा संग्रहण अभियान (E-Waste Collection Drive) दिनांक 30-06-2025 से 02-07-2025 तक क्षेत्रीय कार्यालय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल बींछवाल औद्योगिक क्षेत्र बीकानेर व बीकानेर जिला उद्योग संघ, औद्योगिक क्षेत्र रानीबाजार बीकानेर में आयोजित किया जा रहा है ।

इस अभियान के तहत अधिकृत रिसाइक्लर्स द्वारा इलेक्ट्रानिक वेस्ट का संग्रहण किया जायेगा । क्षेत्रीय कार्यालय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल बीकानेर के क्षेत्रीय अधिकारी राजकुमार मीणा ने बताया कि इलेक्ट्रानिक वेस्ट अथवा ई-वेस्ट में पुराने, बंद व अनुपयोगी इलेक्ट्रानिक एवं इलेक्ट्रिकल उपकरण जैसे मोबाईल, टीवी, फ्रिज, प्रिन्टर, एसी, वाशिंग मशीन, सीपीयू, लैपटाप व कम्पयूटरआदि शामिल है । ऐसे उपकरणों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण व प्रोसेसिंग पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य एवं पर्यायवरण संरक्ष्ण के लिए अतिआवश्यक है । रिसाइक्लर्स द्वारा ई-वेस्ट एकत्रित करने के बदले यथोचित भुगतान भी किया जाएगा एवं ई-वेस्ट देने पर सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा ।


Share This News