IMG 20241023 101608 बारिश अलर्ट : विभाग ने कही ये बात, इन जिलों में घटाएं रहेगी मेहरबान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मॉनसून पूर्ण सक्रिय हो चुका है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य के पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां आगामी एक सप्ताह जारी रहने व कहीं-कहीं भारी से अति बारिश होने की प्रबल संभावना है।

विभाग का कहना है कि शनिवार को दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग, गंगापुरसिटी और सवाई माधोपुर जिले में कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

इसके साथ ही बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, पाली, और सिरोही जिले में भी रविवार तक कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।


Share This News