IMG 20241023 101608 मौसम : 20 जिलों में होगी तेज बारिश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के 20 जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है। मौसम केन्द्र के अनुसार राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में हल्के से मध्यम बारिश और कोटा, जयपुर, अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां आगामी एक सप्ताह जारी रहने और भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में भी आगामी दिनों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, जयपुर श​हर, भीलवाड़ा, करौली, धौलपुर, दौसा, बारां, भरतपुर, नागौर, बाडमेर, जैसलमेर, बीकानेर, पाली, झुंझुनू, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, बूंदी, बारां, सिरोही, उदयपुर जिलों और आस-पास के क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश व कहीं कहीं पर तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने तेज हवा की गति 20-30 KMPH रहने की संभावना जताई है।


Share This News