ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20250627 195042 लोकतंत्र के प्रहरियों का महत्वपूर्ण योगदान है- स्मृति ईरानी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी आज बीकानेर में रही। आज बीजेपी द्वारा रविन्द्र रंगमंच में लोकतंत्र सम्मान समारोह आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मां भारती ,डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ,दीनदयाल उपाध्याय जी के तेल चित्रों के सम्मुख पूर्व केद्रीय मंत्री श्रीमति स्मृति ईरानी, बीकानेर सांसद अर्जुन राम जी मेघवाल की धर्म पत्नि श्री मति पाना देवी , शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम जी पंचारिया, सत्य प्रकाश जी आचार्य, विजय आचार्य, अखिलेशप्रताप सिंह बिहारी लाल बश्नोई, मुमताज अलीभाटी , चंपालाल गेदर सुशीला कंवररजपुरोहित द्वारा दीप्रज्वलित कर किया गया ।
इस दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि पहले उनका सम्मान करना है जिसके कारण आज लोकतंत्र जिंदा है।

सम्मानित व्यक्तित्व में आरके दास गुप्ता, नारायण दास रंगा, विशन मतवाला, पुरुषोत्तमदास हर्ष, बरजी देव पत्नी
गेवरचंद जोशी, संतोषकुमारी पत्नी राधाकृषन व्यास, अकोरी दवी पत्नी भगवान सिंह चौधरी, सुशीला देवी पत्नी पकाश लोढ़ा, सुशीला राठी पत्नी विट्ठल दास राठी, कांता देवी पत्नी कन्हैयालाल बोथरा, पुष्पा देवी गहलोत पत्नी नंद लाल , मूलचंद सोलंकी, आशुतोष रावल सोहन सिंह सोडा, घनश्याम आचार्य वासुदेवभटी, केदारनाथ अग्रवाल नारायणसिंह यादव, वीरेंद्रसिह यादव, बुलाकी राम गहलोत अशोक व्यास, मथुरादास व्यास, नर्मदा शंकर आचार्य, ललित प्रसाद रंग पुत्र श्री किसन रंगा, बचरा चोपड़ा पारसमल श्याम सुखा पूनमचद लालवाणी शिखर चंद छाजेड़, दौलाल गहलोत, ब्रह्मानंद गहलोत, भंवरलाल गहलोत श्री दत्त दवे, हनुमान प्रसादचाडक ओम प्रकाश राय का मंचाशीन अतिथियों द्वारा दु पट्टा श्रीफल ,मोमेंटो देकर सामान किया गया । स्वागत भाषण शहर भाजपा अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ ने दिया।

सम्मान समारोह की मुख्य वक्ता श्रीमती स्मृति ईरानी ने कहा कि जो नौजवान पीढी हैं वह ना भूले कि जिस आजाद देश में हम आजाद सांस भर रहे हैं उसका मोल परिवारों ने नागरिकों ने चुकाया है यह मंच समाज को याद दिलाने का मंच है लोकतंत्र मात्र व्यवस्था नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है जिम्मेदारी है दायित्व है अधिकार है और अधिकारों का हनन ना हो आज इस सभागार में 33 ऐसे महानुभाव उपस्थित है जिनके परिवारों ने सामान्यसरूप मां भारती के सम्मान मे संविधान के सरक्षण में खुद को स्वाहा किया।

यह मंच उनको प्रणाम करता है। जिस संविधान के सरक्षण एवं लोक तंत्र की रक्षा के लिए जिन नागरिकौ ने अपने प्राणों की आहुति दी है उनके बलिदान को हम ना भूले। आज से पचास साल पहले पत्रकारों की कलम की स्याही को सुखाया गया था, इस सभागार में जो पत्रकार खड़े हैं वो भी ना भूले। किस तरह से लोक तंत्र को स्वाहा किया गया था।

इस दौरान मोहन सुराणा, श्याम चौधरी, नरेश नायक, चंद्र मोहन जोशी, अशोक बब्बरवाल, मनीष आचार्य, मुकेश ओझा श्याम सिंह हाडला गोकुल जोशी मुकेश आचार्य व भाजपा के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चे अध्यक्ष मोर्चा के पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति भी उपस्थित रही।


Share This News