ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250527 111143 21 बीकाजी फैक्ट्री में खाद्य तेल चोरी, 4 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश विदेश में नामचीन कंपनी बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल में खाद्य तेल चोरी का मामला सामने आया है। करणी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बीकाजी फैक्ट्री में खाद्य तेल की चोरी कर कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने चार कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी के सीनियर अधिकारी सुमित अग्रवाल की शिकायत पर प्रतापसिंह, राजकुमार उर्फ राजू, जगदीश सिंह और जितेन्द्रदेव शर्मा को आरोपित बनाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इन कर्मचारियों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से खाद्य तेल की चोरी करवाई और कंपनी के साथ वित्तीय धोखाधड़ी की।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस हेराफेरी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और संभावित बाहरी सहयोगियों की भी जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक जल्दी ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं।


Share This News