IMG 20250626 WA0004 scaled एक शाम नशा मुक्ति के नाम गीत संगीत कार्यक्रम आज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशे के विरुद्ध जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस की पूर्व संध्या पर ये शाम मस्तानी म्यूजिकल फाउण्डेशन रजि, जयपुर एवं आर के म्यूजिक कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में 26/6/20-25 गुरुवार की शाम को स्थानीय टाउन हॉल में होगा।

एक शाम नशा मुक्ति के नाम” गीत संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचन कार्यालय संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बीकानेर के प्रांगण में एलडी पंवार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक द्वारा किया गया। इस अवसर हरगोविंद मित्तल सहायक निदेशक रोजगार विभाग, बीकानेर कर्मचारी नेता वाई के शर्मा (योगी),
बीकानेर दवा केमिस्ट्र ऐसोसिएशन सचिव किसन जोशी, ये शाम मस्तानी म्यूजिकल फाउण्डेशन रजि.जयपुर ग्रुप के संरक्षक सुनील दत्त नागल, आर के म्यूजिकल कला केंद्र अध्यक्ष राजेंद्र पडिहार, इं. कमल कांत सोनी, रामकिशोर यादव, सैय्यद अख्तर, शाकिर हुसैन चौपदार, देवेश भाटी, इनायत अली भाटी, नंदकिशोर राजपुरोहित, रामकिशोर व्यास, रामकिशोर विश्नोई, मुकेश भाटी आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम प्रायोजक सुनील दत्त नागल ने बताया कि पदमश्री पुरस्कार विजेता अली गनी बंधु एवं राजस्थान वॉयस ऑफ कलाकार सुश्री पूनम मीर सहित बीकानेर के स्थानीय जाने माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।


Share This News