ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20250527 111414 4 बीकानेर में साइबर ठगी, युवती सहित चार गिरफ्तार, 584 खातों पर रोक, 5 करोड़ से अधिक ट्रांजेक्शन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में एक युवती सहित 4 जने गिरफ्तार किए गए है। देशभर में साइबर ठगों ने जाल बिछा रखा है। बीकानेर में साइबर पुलिस ने 584 बैंक खातों पर लेनदेन पर रोक लगा दी है। इन खातों का उपयोग देशभर में साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर करने में किया जा रहा था। साइबर जांच के दौरान सामने आया कि इन खातों के मालिकों ने थोड़े से कमीशन या लालच में आकर अपने बैंक अकाउंट किसी रिश्तेदार, दोस्त या अनजान व्यक्ति को सौंप दिए थे। अब वे खुद ही कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं।

साइबर पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए चार मुख्य आरोपियों के खातों से अब तक करीब 5.5 करोड़ रुपए का लेनदेन हो चुका है। ये ट्रांजेक्शन देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज साइबर ठगी के मामलों से जुड़े पाए गए। इनमें राहुल सिंह, मनमोहन यादव, नाहिद अली, युवती गणपति राजपुरोहित शामिल है।

फ्रॉड का नया ट्रेंड

आरोपियों में से एक युवक सिम कार्ड बेचने का काम करता था। वह लोगों से दो बार अंगूठा लगवाकर उनके नाम पर कई सिम कार्ड निकलवाता था। इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल फर्जी बैंक खातों से रकम निकालने और डिजिटल ट्रांजेक्शन में किया जाता था।

गिरफ्त में आई युवती गणपति राजपुरोहित को भी एक साइबर गिरोह ने अपने जाल में फंसा लिया। उसके नाम पर बैंक खाता खुलवाया गया, जिसे साइबर ठगी की रकम को ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किया गया।


Share This News