ताजा खबरे
गर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया
IMG 20250611 181102 पीबीएम में फोटो स्टेट कॉपी की दुगने वसूले, हंगामा व मारपीट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में एक बार फिर मारपीट व हंगामा हुआ। जानकारी के मुताबिक फोटो स्टेट के पैसे ज्यादा मांगने का उलाहना देने पर अस्पताल परिसर में संचालित फोटो कॉपी करने वाले दुकानदार ने एक रोगी के परिजन से मारपीट की है। पीबीएम के जनाना अस्पताल के आगे महादेव फोटो कॉपी की दुकान पर मरीज का रिश्तेदार बड़ा बाजार निवासी कमल जैन फोटो कॉपी क रवाने आया तो दुकानदार द्वारा फोटो कॉपी की तय रेट से अधिक लेने पर व्यक्ति द्वारा विरोध किया। जिसको लेकर दुकानदार ने फोटो कॉपी करवाने आए व्यक्ति के साथ मारपीट की ओर कपड़े फाड़ दिए। हंगामा होता देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

दुकानदार दुकान बंद कर के रफूचकर हो गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस प्रकार की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं।उसके बाद भी पीबीएम प्रशासन न तो शिकायतों पर ध्यान दे रहा हैं और ना ही ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्यवाही कर रहा हैं।

पहले भी हो चुका है हंगामा
पीबीएम स्थित फोटो स्टेट की दुकानों पर तय राशि से अधिक की वसूली अब आम बात हो गई है। बताया जा रहा है कि रात में तो यह राशि दो गुनी से तीन गुनी हो जाती है। इसकी अनेक बार शिकायतें होने के बाद एक बार विधायक ने भी जांच पड़ताल में इसे सही माना था और संभागीय आयुक्त, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य, पीबीएम अधीक्षक के संज्ञान में इस मुद्दे को लाया गया तथा संबंधित फोटो स्टेट संचालक के लाईसेंस को निरस्त करने की मांग की थी। परन्तु आज दिनांक तक कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। जिससे ऐसे दुकानदारों के हौसले परवान पर है। इसी तरह साइकिल स्टेण्ड वाले भी करते है। रात में राशि दुगुनी कर मरीजों के परिजनों को लूट रहे है।


Share This News