ताजा खबरे
रौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू
FB IMG 1749446567586 'हनीमून में षड्यंत्र : राजा' की हत्या 'सोनम' ने किस मकसद से की? बदमाशों को दी सुपारी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देशभर में एक मामला अभी चर्चा में है। आखिर क्यों राजा की हत्या सोनम रघुवंशी नामक युवती ने की। हनीमून पर भाड़े के बदमाशों से कराई पति राजा की हत्या, मेघालय CM-DGP ने बताई पूरी सच्चाई।

मामले के अनुसार इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा और सोनम रघुवंशी के मेघालय हनीमून मर्डर केस ने एक सनसनीखेज मोड़ ले लिया है. 17 दिन तक लापता रही सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर पाया गया, और अब मेघालय पुलिस ने दावा किया है कि सोनम ने ही अपने पति राजा की हत्या के लिए भाड़े के बदमाशों को सुपारी दी थी. इस खुलासे ने पूरे देश को झकझोर दिया है।

पुलिस की तारीफ की, बताई सच्चाई:

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने इस मामले में पुलिस की तारीफ की और कहा कि सच्चाई सामने आ चुकी है. मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “राजा हत्याकांड में 7 दिन के अंदर मेघालय पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. तीन हमलावर पकड़े गए, सोनम ने आत्मसमर्पण किया, और एक अन्य की तलाश जारी है.”

3 हमलावरों को किया गया गिरफ्तार:

सीमए ने कहा कि इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस ने सात दिनों के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है. मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने बताया कि इस सनसनीखेज हत्याकांड में तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. साथ ही राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस अभी एक और आरोपी की तलाश में जुटी है.

मेघालय पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया कि सोनम ने ही अपने पति की हत्या के लिए भाड़े के बदमाशों को सुपारी दी थी. यह खुलासा तब हुआ, जब नेशनल कमीशन फॉर वीमेन (NCW) ने 8 जून 2025 को मेघालय की DGP इदाशिशा नोंगरंग को तीन दिन में विस्तृत रिपोर्ट देने का आदेश दिया था. NCW ने मानव तस्करी और बांग्लादेश कनेक्शन की आशंकाओं को गंभीरता से लिया था.

सोनम रघुवंशी को गाजीपुर से किया गया गिरफ्तार:

17 दिन बाद, यानी 9 जून 2025 को, सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर देखी गईं. बताया जा रहा है कि उन्होंने ढाबे से अपने परिवार को फोन किया और अपनी लोकेशन बताई. परिवार ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गाजीपुर पुलिस ने सोनम को हिरासत में लिया. अभी पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है ताकि यह समझा जा सके कि वे शिलांग से गाजीपुर कैसे पहुंचीं और इन 17 दिनों में उनके साथ क्या हुआ. सूत्रों के मुताबिक, सोनम थकी हुई और परेशान हालत में थीं, लेकिन सुरक्षित हैं. मेघालय पुलिस ने बताया कि सोनम ने मध्य प्रदेश के तीन बदमाशों को सुपारी दी थी. तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया, और एक अन्य की तलाश जारी है. डीजीपी नोंगरंग ने कहा कि हत्या की साजिश सोनम ने रची थी. पूछताछ में मकसद जानने की कोशिश हो रही है।


Share This News