Thar पोस्ट न्यूज राजस्थान। मौसम‍ विज्ञानियों ने राजस्‍थान, यूपी समेत कई राज्‍यों में हीट-वेव चलने का अलर्ट जारी किया है. राजस्‍थान के जैसलमेर में 7 जून 2025 को पारा 45 डिग्री को पार कर गया. दिल्‍ली-एनसीआर में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.

विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में 8-11 जून तक, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 09-11 जून के दौरान और पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 9 और 10 जून 2025 तक हीट-वेव चल सकती है. इससे इन क्षेत्रों के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान जताया गया है. ड्राई वेदर और ह्यूमिडिटी की वजह से लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा. फिलहाल दो-तीन दिनों तक बारिश की संभावना न के बराबर है. राजस्‍थान के कई इलाकों समेत दिल्‍ली-एनसीआर और हरियाणा जैसे प्रदेशों में गर्मी से लोग बेहाल होने लगे हैं. फिलहाल किसी तरह का मौसमी सिस्‍टम डेवलप न होने की वजह से मौसम के तेवर के ऐसे ही रहने का अनुमान है।