Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के पवनपुरी सेक्टर 4 में काफी समय से गंदा व बदबूदार पानी की सप्लाई आ रही है। मोहल्ले वालों ने बताया कि यह पीने योग्य नही है। राजकुमार भाटिया को बताया कि पानी बहुत गंदा व बदबूदार आ रहा है। भाटिया ने बताया कि इसकी शिकायत शनि मन्दिर के पास टंकी पर दर्ज करवा दी है। अधिकारियों से अनुरोध है इस समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण किया जावे।