IMG 20250601 183302 ड्रोन हमले में रूस के 40 से ज्यादा विमान नष्ट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। ताबड़तोड़ हमले करते हुए यूक्रेन ने रूस के 40 विमान नष्ट कर दिए है। 2 एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला किया गया है। रूस के एक अधिकारी ने यूक्रेन के इस हमले की पुष्टि भी की है। इस हमले में कम से कम 3 लोगों के मारे जाने की आशंका है। हमले के स्थान पर भारी धुआं उठता दिखाई दे रहा है और लोगों के बीच अफरातफरी मची है। यूक्रेनी मीडिया का दावा है कि इस दौरान रूस के 40 से ज्यादा विमानों को नष्ट कर दिया गया है। द सन की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन ने रूस के दो प्रमुख एयरबेसों पर एक बड़े ड्रोन हमले का दावा किया है, जिसमें 40 से अधिक रूसी सैन्य विमानों को नष्ट करने का आरोप है। यूक्रेनी सुरक्षा सेवा (SBU) के एक अधिकारी के अनुसार, यह हमला रूस के ओलेन्या एयरबेस और बेलाया एयरबेस पर किया गया।

यूक्रेन ने रूस के न्यूक्लियर सब-मरीन पोर्ट पर भी बड़ा हमला किया है। रूस के सेवेरोमोर्स्क में विस्फोट और धुआं निकलने की सूचना मिली है, जो कि परमाणु-सशस्त्र पनडुब्बियों का भंडारण पोर्ट है। यह बैरेंट्स सागर के पास कोला खाड़ी में रूसी उत्तरी बेड़े का मुख्य अड्डा है। यहाँ रूस की दो-तिहाई परमाणु-संचालित पनडुब्बियाँ हैं, जिनमें यासेन, ऑस्कर II, सिएरा II और विशेष-उद्देश्य वाली पनडुब्बियाँ शामिल हैं।


Share This News