ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20241023 101608 67 मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी पर सियाग ने जताया रोष Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। पुलिस प्रशासन द्वारा मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी पर सियाग ने जताया रोष। कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने मीडियाकर्मियों से हुई बदसलुकी पर नाराजगी जताई है। सियाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बीकानेर यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने बेपरवाही के अनेक उदाहरण प्रस्तुत किए। 46 डिग्री से ऊपर गर्मी में हजारों लोगों को पेयजल की सुविधा नहीं मिलना तथा मीडियाकर्मियों से हुई बदसलूकी सरकार की मानसिकता को दर्शाता है।

पुलिस प्रशासन की तानाशाही भाजपा सरकार में इस कदर बढ़ गई है कि बीकानेर में पीएम मोदी की सभा को कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ भी बदतमीजी की गई है। सियाग नेे बताया कि पीएम मोदी के दौरे से एक दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ सवाल भी पूछे जाने पर उन्हें नजरबंद कर दिया गया, यानि सच्चाई के खिलाफ आवाज उठाना भी भाजपा को बर्दाश्त नहीं है।ऐसे दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।


Share This News