ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राज्यश्री कुमारी ऑफ बीकानेर रिलिजियस एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी जी द्वारा मार्च 1972 में की थी। इस ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य होनहार व प्रतिभावान छात्राओं को शिक्षा में बढोतरी हेतू छात्रवृति प्रदान करना हैं। ट्रस्ट की स्थापना से लेकर आज तक इस ट्रस्ट द्वारा स्कूली छात्राओं को शिक्षा प्रोत्साहन हेतू आर्थिक सहायता दी जाती रही हैं।

हर वर्ष की भाँति वर्ष 2024-25 के लिए राज्यश्री कुमारी ऑफ बीकानेर रिलिजियस एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्कूल स्तर की 11 होनहार व प्रतिभावान छात्राएँ जिन्होने 65 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए थे उन्हे ट्रस्ट द्वारा रु. 10,000/-प्रति छात्रा के हिसाब से कुल रु. 1,10,000/- की छात्रवृति प्रदान की गई।

टूस्ट की अध्यक्षा प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी ने बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान के प्रति सकारात्मक सोच को बढावा देने व बेटियों के अधिकारों की रक्षा करने के उद्वेष्य से इस टूस्ट द्वारा सिर्फ लड़कियों को ही छात्रवृति राशि स्वीकृत की तथा कहा कि वे प्रयास करेंगे की भविष्य में इस टूस्ट के माध्यम से वे अधिक से अधिक छात्राओं को सुचारु रुप से पढ़ाई जारी रखने के लिए और अधिक छात्रवृति प्रदान कर सकें।

छात्राओं व उनके अभिभावको ने छात्रवृति के लिए ट्रस्ट की अध्यक्षा का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा कहा कि टूस्ट द्वारा प्रदत छात्रवृति उनके भविष्य के सुनहरे शैक्षणिक विकास में सहायक सिद्ध होगी।


Share This News