ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 15 बीकानेर : पाकिस्तानी सैनिकों की पोस्ट लाइक और शेयर करने पर शिक्षक निलंबित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर संभाग के जिला हनुमानगढ़ में राज्य सरकार ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वाले शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अकबर खान, अध्यापक लेवल द्वितीय, पीईईओ स्तर, ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सैनिकों से जुड़ी पोस्ट लाइक और शेयर की, जिससे राष्ट्रविरोधी भावना और अनुशासनहीनता की स्थिति उत्पन्न हुई। इस गंभीर कृत्य को संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, प्रारंभिक शिक्षा, हनुमानगढ़ द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षक अकरम खान भिरानी थानाक्षेत्र के अजीतपुरा गांव में पदस्थापित था।

आदेश में बताया गया कि अकबर खान को राजस्थान सेवा नियम (1958) के नियम 13 के तहत अस्थायी निलंबन किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पीलीबंगा स्थित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय रहेगा। आदेश में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।


Share This News