


Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में तेज धमाके की आवाज से लोगों में नई चर्चा छिड़ गई है। जिले के नोखा से नागौर तक आवाज सुनी गई। नोखा,
जसरासर, साधासर, नापासर, काकड़ा, बाड़सर, अनखीसर में आवाज सुनी। जानकारों ने इसे सुपर सोनिक बूम की बताया। पुष्टि का इंतज़ार है। सोनिक बूम इसे कहते है:

जब किसी वस्तु की गति ध्वनि की गति को पार कर जाती है, तो बहुत अधिक मात्रा में शॉक वेव उत्पन्न होती हैं। इसे आम तौर पर सोनिक बूम कहा जाता है। सोनिक बूम से बहुत अधिक ध्वनि ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो विस्फोट या वज्रपात के समान होती है।

