ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250509 WA0021 scaled बीकानेर संभागीय आयुक्त, महानिरीक्षक पुलिस, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक, दिए आवश्यक निर्देश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। संभागीय आयुक्त डॉ. रवि कुमार सुरपुर, पुलिस महानिरीक्षक श्री ओम प्रकाश, जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर ने शुक्रवार देर शाम वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिले भर के अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक के दौरान निर्देश दिए गए कि वर्तमान स्थिति में सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता, तत्परता और जवाबदेही से कार्य करें। अधिकारियों का रिस्पॉन्स त्वरित हो तथा निर्देशों की समयबद्ध व अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए।

किसी भी प्रकार की अफवाह से सावधान रहने और इसे फैलने से रोकने, पुलिस की नियमित गश्त सुनिश्चित करने, हेल्पलाइन नंबर 100, 1090, 112 और साइबर हेल्पलाइन को प्रचारित करने, सूचना तंत्र को मजबूत करने, थानावार सीएलजी बैठकें करने, सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अनावश्यक सामग्री अपलोड नहीं और इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार सभी स्थानों पर पर्याप्त मेडिकल किटें रखने, अस्पतालों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त अपर्णा गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह, अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) रामावतार कुमावत और अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रमेश देव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। वहीं जिले के सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े।


Share This News