ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230527 154542 1 स्कूलों में अब पानी के लिए बजेगी 'वाटर बेल' जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, जागरूकता एवं नियमित जल सेवन की आदत को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने जिले समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों में ‘वाटर बेल’ कार्यक्रम लागू करने का आदेश जारी किया है।
रोटरी क्लब आध्या की पहल पर जिले के विद्यालयों में यह कार्यक्रम लागू किया जा रहा है। यह पहल विद्यार्थियों में हाइड्रेशन की महत्ता स्थापित करने तथा स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को कम करने के उद्देश्य से की जा रही है।

जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार समस्त विद्यालयों में प्रतिदिन दो बार तीसरे एवं छठे पीरियड के दौरान विशेष वाटर बेल बजाई जाएगी। यह बेल सामान्य बेल से भिन्न होगी, जिससे इसकी पहचान विशेष रूप से की जा सकेगी। वाटर बेल बजते ही शिक्षक विद्यार्थियों को जल सेवन के लिए प्रेरित करेंगे। इस पहल की नियमित रूप से पालन हो, विद्यालय प्रबंधन द्वारा इसके लिए हिदायत गई है। इस कार्यक्रम की पालना की मासिक रिपोर्ट संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी को भिजवाई जाएगी।‌

यह आदेश सामाजिक स्वास्थ्य जागरूकता प्रयासों के अंतर्गत पारित किए गए है। आदेशानुसार कार्यक्रम को विद्यालयों में तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।


Share This News