ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20240219 102604 नहरबंदी कब तक रहेगी! इसलिए होती है नहर बंदी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। आमजन में यह सवाल है कि आखिर नहरबंदी होती क्यों है ? इंदिरा गांधी नहर परियोजना की रिजाइनिंग और अन्य कार्यों के लिए 2018 में न्यू डवलपमेंट बैंक से 3,291 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया था। मुख्य नहर और इसकी वितरिकाओं की रिजाइनिंग की जानी थी। वर्ष 2018 में ही जल संसाधन विभाग ने लोहगढ़ हैड से इस कार्य की शुरुआत कर दी थी. इसके बाद हर साल अप्रैल मई में नहरबंदी कर मरम्मत और सफाई का काम किया जाता है।

राजस्थान के 12 जिलों में इसका असर होता है।  जिले में वर्तमान में इंदिरा गांधी नहर परियोजना में 21 अप्रैल से 20 मई तक पूर्ण नहरबंदी प्रभावी है। जलाशयों में उपलब्ध एकत्र जल मात्रा को मध्यनजर रखते हुए एकांतर क्रम में जल वितरण किया जा रहा है। पेयजल किल्लत की समस्या इसके बाद यानी 20 मई के बाद भी कुछ दिन और रहेगी क्योंकि टंकियों व घरों तक पानी पहुंचने में समय लगेगा।

बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, फलौदी, सीकर, झुंझुनूं में नहर बंदी का असर इन दिनों है। इन जिलों को पीने का पानी इंदिरा गांधी नहर से मिलता है। श्रीगंगानगर को अधिकांश पानी भाखड़ा नहर से मिलता है। ऐसे में श्रीगंगानगर में संकट कम होगा। शेष जिलों में एक महीने से मारामारी चल रही है।


Share This News