ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 71 आखातीज : चंदा उड़ेगा 27 को लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के सामने गढ़ गणेश मंदिर में, 28 को सांस्कृतिक संध्या Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर नगर के 538 वें स्थापना दिवस जिला प्रशासन,बीकानेर विकास प्राधिकरण,राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर तथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि 27 अप्रैल, रविवार को शाम 5:30 बजे श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के सामने स्थित गढ़ गणेश मंदिर परिसर में “चंदा महोत्सव “का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बीकानेर के सुप्रसिद्ध चंदा कलाकार ब्रजेश्वर व्यास, गणेश व्यास, अनिल बोड़ा, कृष्ण चंद्र पुरोहित, अभिषेक बोड़ा तथा मोहित पुरोहित द्वारा निर्मित “चंदा” अतिथियों और सामान्य जन द्वारा उड़ाई जाएगा तथा बीकानेर शहर की खुशहाली की कामना की जाएगी ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम
सोमवार को सायं 7:30 बजे श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में भव्य ” सांस्कृतिक कार्यक्रम “का आयोजन किया जाएगा । जिसमें स्थानीय एवं राजस्थान संगीत नाटक अकादमी,जोधपुर के आमंत्रित कलाकारों द्वारा भव्य प्रस्तुतियां दी जाएगी।


Share This News