


Thar पोस्ट न्यूज राजस्थान। एक बार फिर 20 अप्रैल से राजस्थान में बदलेगा मौसम। विभाग के अनुसार हिमालय तराई क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। उत्तर पूर्वी इलाकों में मौसम के मिजाज में बदलाव होने और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। बीती शाम प्रदेश के श्रीगंगानगर जिले में हल्की बौछारें भी गिरी। कल से राज्य में हीटवेव से बड़ी राहत मिलने के आसार हैं।



सूबे के सभी जिलों में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार दर्ज हुआ। जोधपुर, बीकानेर और कोटा संभाग को छोड़कर शेष भागों में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है।
आज बीकानेर, श्रीगंगानगर, कोटा, बारां और झालावाड़ जिले मेें हीटवेव है। विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी कर आमजन को गर्मी से सतर्क रहने की अपील भी की है।




